Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

स्वार उपचुनाव के लिए वोटिंग के बीच सपा का बड़ा आरोप

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-सपा का आरोप है कि पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

स्वार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान जारी है। मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे हैं। स्वार उप चुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.93% मतदान हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से बड़ा आरोप लगाया है।

सपा का आरोप है कि पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। सपा का आरोप है कि रामपुर की स्वार विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र टांडा, दढ़ियाल, लंबाखेड़ा, अकबराबाद, रसूलपुर, फरीदपुर, खेमपुर, मिलक काजी में मुस्लिम मतदाताओं को पुलिस के द्वारा वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। बार-बार आईडी चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। मतदाताओं को पुलिस पीट रही है।

यह सीट अब्दु्ल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के वजह से रिक्त हुई थी। उपचुनाव में अपना दल (एस) से शफीक अंसारी, सपा से अनुराधा चौहान और पीस पार्टी से डॉ. नजिया सिद्दीकी से सहित छह प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम चुनाव जीते थे। 13 फरवरी 2023 को मुरादाबाद की कोर्ट ने उनको छजलैट प्रकरण के मुकदमे में दो साल की सजा सुना दी थी। इसके बाद 15 फरवरी को उनकी विधायक रद्द करते हुए इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के साथ उपचुनाव कराने का एलान किया था। उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 13 से 20 अप्रैल तक चली थी। 

उपचुनाव में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज हो गया था। इसके बाद छह प्रत्याशी मैदान में बचे। उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार की शाम तक हुआ था। मंगलवार को डोर टू डोर संपर्क कर प्रत्याशियों ने अपनी बात कही। बुधवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ईवीएम से होगा। मतदान के बाद ईवीएम रामपुर स्थित मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएगी। मतगणना 13 मई को होगी।